1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 19, 2018 08:55 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 01:00 pm IST

लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है, हालांकि डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर और दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है

Oil companies cut petrol price on Tuesday- India TV Hindi
Oil companies cut petrol price on Tuesday

नई दिल्ली। लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है, हालांकि डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर और दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

मंगलवार को हुई कटौती के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.27 रुपए, कोलकाता में 78.94 रुपए, मुंबई में 84.06 रुपए और चेन्नई में 79.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में इसका दाम 67.78 रुपए, कोलकाता में 70.33 रुपए, मुंबई में 72.13 रुपए और चेन्नई में 71.54 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते गिरावट आई थी जिसके बाद तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने में मदद मिली है, हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं जिससे आगे चलकर तेल कंपनियों की तरफ से कटौती थम सकती है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल का दाम 65 डॉलर के ऊपर और ब्रेंट क्रूड का दाम 73 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा