1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. करीब 3 दशक बाद खुली कश्मीर की सबसे पुरानी सिल्क फैक्ट्री

करीब 3 दशक बाद खुली कश्मीर की सबसे पुरानी सिल्क फैक्ट्री

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 23, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 04:43 pm IST

धरती पर जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर से अच्छी खबर आई है, कश्मीर में रेशम की सबसे पुरानी फैक्ट्री करीब करीब 30 साल बाद फिर से खुल गई है, रविवार को रविवार को श्रीनगर के सोलिना में स्थित 121 साल पुरानी फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। करीब 3 दशक पहले इस फैक्ट्री में काम रुक गया था। इस फैक्ट्री को 1897 में ब्रिटेन की सिल्क एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सर थॉमस वार्डले ने स्थापित किया था।

Oldest silk factory in Kashmir reopens after 30 years - India TV Hindi
Oldest silk factory in Kashmir reopens after 30 years 

नई दिल्ली। धरती पर जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर से अच्छी खबर आई है, कश्मीर में रेशम की सबसे पुरानी फैक्ट्री करीब करीब 30 साल बाद फिर से खुल गई है, रविवार को रविवार को श्रीनगर के सोलिना में स्थित 121 साल पुरानी फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। करीब 3 दशक पहले इस फैक्ट्री में काम रुक गया था। इस फैक्ट्री को 1897 में ब्रिटेन की सिल्क एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सर थॉमस वार्डले ने स्थापित किया था।

जम्मु कश्मीर इंडस्ट्री लिमिटेड के जावेद इकबाल ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि फैक्ट्री को फिर से शुरू करने के लिए विश्व बैंक ने 12 करोड़ रुपए का लोन दिया है, इसके अलावा केंद्रीय सिल्क बोर्ड ने भी इसमें मदद की है। जावेद के मुताबिक अगले 2 महीने के दौरान इस इकाई से रेशम उत्पादन को दोगुना कर लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा