1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के 1% अमीरों के पास है देश की 58% संपत्ति, 57 अरबपतियों के पास 70% जनसंख्‍या के बराबर धन

भारत के 1% अमीरों के पास है देश की 58% संपत्ति, 57 अरबपतियों के पास 70% जनसंख्‍या के बराबर धन

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 16, 2017 12:44 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 01:02 pm IST

भारत के 57 अमीरों के पास करीब 14.72 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है जो देश के आर्थिक पायदान पर नीचे की 70 प्रतिशत आबादी की कुल संपत्ति के बराबर है।

भारत के 1% अमीरों के पास है देश की 58% संपत्ति, 57 अरबपतियों के पास 70% जनसंख्‍या के बराबर धन- India TV Hindi
भारत के 1% अमीरों के पास है देश की 58% संपत्ति, 57 अरबपतियों के पास 70% जनसंख्‍या के बराबर धन

दावोस भारत की कुल 58 प्रतिशत संपत्ति पर देश के मात्र एक फीसदी अमीरों का कब्‍जा है जो देश में बढ़ती आय असामनता की ओर संकेत करता है। दुनिया में शीर्ष एक प्रतिशत अमीरों के पास औसतन 50 प्रतिशत संपत्ति है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ऑक्सफैम रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 57 अरबपतियों के पास 216 अरब डॉलर (करीब 14.72 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है जो देश के आर्थिक पायदान पर नीचे की 70 प्रतिशत आबादी की कुल संपत्ति के बराबर है।

यह भी पढ़ें : ATM से सिर्फ 3 ट्रांजैक्‍शन ही रह सकती है फ्री, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ले सकती है यह निर्णय

तस्वीरों में देखिए देश के 5 सबसे अमीर शहर

Top Cities

mumbaiIndiaTV Paisa

delhiIndiaTV Paisa

bangluruIndiaTV Paisa

hyderabadIndiaTV Paisa

kolkataIndiaTV Paisa

मुकेश अंबानी के भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति

  • वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम (WEF) की सालाना बैठक से पहले जारी की गयी इस रिपोर्ट के अनुसार कुल आठ लोगों को पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर दौलत है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 84 शीर्ष अमीरों के पास 248 अरब डॉलर (16.90 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 19.3 अरब डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर आदमी हैं।
  • दिलीप सांंघवी (16.7 अरब डॉलर) और अजीम प्रेमजी (15 अरब डॉलर) दौलत के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल दौलत 31 खरब डॉलर है।

यह भी पढ़ें : नोटबंदी पर फ्रांस ने बांधे प्रधानमंत्री मोदी के तारीफों के पुल, बताया एक साहसिक कदम

विश्‍व में 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स टॉप पर

  • इस वर्ष विश्व की कुल संपत्ति 2.56 लाख अरब डॉलर आंकी गई है और इसमें से करीब 6500 अरब डॉलर संपत्ति पर अरबपतियों का आधिपत्य है।
  • इसमें 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स शीर्ष पर हैं।
  • इसके बाद 67 अरब डॉलर की संपत्ति वाले एमैनसियो ऑर्टेगा और 60.8 अरब डॉलर की संपत्ति वाले वारेन बफेट का नाम है।

ऑक्सफैम ने 99 प्रतिशत लोगों के लिए एक अर्थव्यवस्था शीर्षक से एक रिपोर्ट में यह सारे आंकड़े पेश किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा