1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहली बार 300 अरब डॉलर के पार, जीडीपी ग्रोथ भी 5 प्रतिशत से अधिक

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहली बार 300 अरब डॉलर के पार, जीडीपी ग्रोथ भी 5 प्रतिशत से अधिक

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 25, 2017 08:22 pm IST,  Updated : May 25, 2017 08:22 pm IST

नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहली बार 300 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। साथ ही पांच प्रतिशत से अधिक की जीडीपी की वृद्धि दर्ज की है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहली बार 300 अरब डॉलर के पार, जीडीपी ग्रोथ भी 5 प्रतिशत से अधिक- India TV Hindi
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहली बार 300 अरब डॉलर के पार, जीडीपी ग्रोथ भी 5 प्रतिशत से अधिक

वित्त मंत्री इशाक दार ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में पाकिस्तान की जीडीपी की वृद्धि दर 5.28 प्रतिशत रही है, जबकि लक्ष्य 5.7 प्रतिशत का था। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को संसद में पेश किए जाने वाले संघीय बजट से पहले राष्ट्रीय आर्थिक समीक्षा 2016-17 पेश की। उन्होंने कहा कि 5.28 प्रतिशत की वृद्धि हमारे लक्ष्य से कम रही है, लेकिन 2013 में जब हम सत्ता में आए थे, तो यह 3.5 प्रतिशत थी। इस लिहाज से इसमें काफी सुधार हुआ है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस बंद करने पर विचार, समिति गठित

घाटे में चल रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पीआईए के लिए पाकिस्तान सरकार ने सभी दलों से पार्टी लाइन से हटकर इसे दिवालिया घोषित कर बंद करने की अपील की है क्योंकि एयरलाइन में अनुशासन, शीर्ष गुणवत्ता प्रबंधन, नैतिक और पेशवर अधिकारियों का अकाल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा