1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Click & Vote: 2000 CC से ज्यादा इंजन की कौन सी डीजल गाड़ी को आप करेंगे सबसे ज्यादा मिस?

Click & Vote: 2000 CC से ज्यादा इंजन की कौन सी डीजल गाड़ी को आप करेंगे सबसे ज्यादा मिस?

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Dec 18, 2015 05:19 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 05:19 pm IST

www.indiatvpaisa.com की ओर से किए जाने वाले POLL में हिस्सा लीजिए और वोट कीजिए कि कौन की गाड़ी को आप सबसे ज्यादा मिस करेंगे।

Click & Vote: 2000 CC से ज्यादा इंजन की कौन सी डीजल गाड़ी को आप करेंगे सबसे ज्यादा मिस?- India TV Hindi
Click & Vote: 2000 CC से ज्यादा इंजन की कौन सी डीजल गाड़ी को आप करेंगे सबसे ज्यादा मिस?

नई दिल्ली: 15 दिसंबर को सु्प्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली एनसीआर में 31 मार्च तक 2000 सी सी से ज्यादा पावर के इंजन वाली डीजल गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद निश्चित तौर पर ऐसे उपभोक्ताओं को झटका लगा जो एसयूवी और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। 15 लाख रुपए से कम कीमत की करीब 6 ऐसी लोकप्रिय एसयूवी हैं जो इस दायरे में आएंगी। मसलन टाटा सूमो, महिंद्रा बुलेरो, टाटा सफारी, XUV 500, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा स्कॉर्पियो।

इन पसंदीदा गाड़ियों में किसके चाहने वाले सबसे ज्यादा हैं इसका जवाब www.indiatvpaisa.com की ओर से किए जाने वाले POLL के रिजल्ट बताएंगे। तो हिस्सा लीजिए इस पोल में और वोट कीजिए कि कौन की गाड़ी को आप सबसे ज्यादा मिस करेंगे।

जानिए इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमतें

टाटा सफारी

माइलेज- 13.93 kmpl
इंजन- 2179 सीसी
7 सीटर
कीमत- 9 लाख रुपए से 10.3 लाख (एक्स शोरूम दिल्ली)

महींद्रा स्कॉर्पियो
माइलेज- 15.4 kmpl
इंजन- 2179 सीसी
8 सीटर
कीमत 8.4 लाख रुपए से 14.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली)

टोयोटा इनोवा
12.99kmpl
इंजन- 2494 सीसी
7 सीटर
कीमत 12.7 लाख रुपए से 16 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली)

महींद्रा एक्सयूवी 500
माइलेज- 16.0 kmpl
2179 सीसी
7 सीटर
कीमत 11.5 लाख रुपए से 17.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली)

महींद्रा बोलेरो
माइलेज- 16.0 kmpl
इंजन- 2523 सीसी
7 सीटर
कीमत 6 लाख रुपए से 8.3 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली)

टाटा सूमो
माइलेज- 15.5 kmpl
इंजन- 2956 सीसी
7 सीटर
कीमत- 6.2 लाख रुपए से लेकर 7.9 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा