1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Patanjali Paridhan Showroom Launching Live: रामदेव ने लॉन्‍च किया पतंजलि ‘परिधान’ का पहला शोरूम, पेश किए तीन ब्रांड 'लिव फिट, आस्‍था और संस्‍कार'

Patanjali Paridhan Showroom Launching Live: रामदेव ने लॉन्‍च किया पतंजलि ‘परिधान’ का पहला शोरूम, पेश किए तीन ब्रांड 'लिव फिट, आस्‍था और संस्‍कार'

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 05, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 12:30 pm IST

योग गुरु स्वामी रामदेव धनतेरस के खास मौके पर गारमेंट्स इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। स्वामी रामदेव ने सोमवार को पतंजलि 'परिधान' नाम से एक एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया।

Patanjali Paridhan - India TV Hindi
Patanjali Paridhan 

नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव धनतेरस के खास मौके पर गारमेंट्स इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। स्वामी रामदेव सोमवार को पतंजलि 'परिधान' नाम से एक एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया। धनतेरस के दिन पतंजलि 'परिधान' का पहला शोरूम दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित नेताजी सुभाष प्लेस के अग्रवाल साइबर प्लाजा में खोला गया है। परिधान स्‍टोर में 3000 से ज्‍यादा प्रोडक्‍ट मिलेंगे। पतंजलि के इस शोरूम में डेनिम से लेकर एथनिक वियर तक सबकुछ बिकेगा।

स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि ‘परिधान’ में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के सभी तरह के कपड़े मिलेंगे. इसमें डेनिम वियर, एथनिक वियर, कैजुअल वियर और फॉर्मल वियर शामिल हैं। स्‍वामी रामदेव ने घोषणा करते हुए कहा कि इस स्‍टोर पर ग्राहकों को सभी परिधानों पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 

लॉन्‍च किए ये तीन ब्रांड

पतंजलि ‘परिधान’ के अंतर्गत कपड़ों को तीन ब्रैंड्स, ‘लिवफिट’, ‘आस्था’ और ‘संस्कार’ ब्रैंड्स के तहत उतारा गया है।  पतंजलि के मुताबिक, इस वेंचर से देश में आर्थिक आजादी आएगी। ‘परिधान’ को देशभक्ति से जोड़ते हुए पतंजलि ने कहा है, 'ध्वज राष्ट्र की आन-बान-शान होता है, कपड़ा व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान और सम्मान होता है।'

पतंजलि 'परिधान' के तहत सबसे ज्यादा चर्चा इसके जींस की है। आपको बता दें कि पतंजलि के जबसे गारमेंट इंडस्ट्री में उतरने की सुगबुगाहट शुरू हुई थी, तभी से पतंजलि जींस की चर्चा सोशल मीडिया पर छा गई थी। एक बार पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने कहा भी था कि जींस की लोकप्रियता इतनी है कि उसे भारतीय समाज से अलग नहीं किया जा सकता, अब या तो हम उसका बहिष्कार कर सकते हैं, या उसमें अपनी परंपरा के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। पतंजलि ने एक बात साफ की है कि उसकी जींस की स्टाइल, डिजाइन और फैब्रिक में भारतीयता होगी और यह काफी आरामदायक भी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा