1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज इतना सस्ता हुआ Petrol-Diesel, यहां जानिए आपके शहर में क्या है रेट

आज इतना सस्ता हुआ Petrol-Diesel, यहां जानिए आपके शहर में क्या है रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 29, 2019 10:42 am IST,  Updated : Jul 29, 2019 10:55 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज देश में पेट्रोल 15 से 16 पैसे प्रति लीटर व डीजल 11 से 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है।

petrol and diesel price cut on 29 july 2019  - India TV Hindi
petrol and diesel price cut on 29 july 2019  

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज देश में पेट्रोल 15 से 16 पैसे प्रति लीटर व डीजल 11 से 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे सस्ता हुआ है वहीं डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.99 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 66.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 75.63 रुपए जबकि डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 68.22 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 78.61 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है वहीं डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 69.25 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर)  डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली 72.99 66.07
कोलकाता 75.63  68.22
मुंबई 78.61  69.25
चेन्नई 75.80  69.78
नोएडा 72.30 65.19
गुरुग्राम 72.85 65.31

चेन्नई में 16 पैसे पेट्रोल व 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल

सबसे ज्यादा चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम में कटौती की गई है यहां आज पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 75.80 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है जबकि डीजल भी यहां सबसे ज्यादा 12 पैसे सस्ता होकर 69.78 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 72.30 रुपए व डीजल 65.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गुरुग्राम में आज पेट्रोल 72.85 रुपए प्रति लीटर व डीजल 65.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।  

नोट- अपने शहर का भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय किए जाते हैं क्योंकि अपने यहां तेल की कीमतों का निर्धारण के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग मेकेनिज्म 16 जून 2017 से लागू है। इससे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मेकेनिज्म के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण होता था जिसमें महीने के हर पखवाड़े की शुरुआत में कीमतों का निर्धारण किया जाता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा