1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel: दिल्ली में पेट्रोल 79 और डीजल 71 रुपए के पार, पेट्रोलियम मंत्री ने गिनाई दाम बढ़ने की वजह

Petrol-Diesel: दिल्ली में पेट्रोल 79 और डीजल 71 रुपए के पार, पेट्रोलियम मंत्री ने गिनाई दाम बढ़ने की वजह

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 03, 2018 08:44 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 12:33 pm IST

रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 31 पैसे, कोलकाता में 30 पैसे और चेन्नई में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है

Petrol and Diesel Price rose for 9th day on Monday to new high- India TV Hindi
Petrol and Diesel Price rose for 9th day on Monday to new high

नई दिल्ली। सोमवार के दिन देश मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 9वें दिन बढ़ोतरी हुई है और दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। रुपए में आई कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तले की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करती जा रही हैं।

सोमवार को इतने बढ़े दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 31 पैसे, कोलकाता में 30 पैसे और चेन्नई में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की बात करें दिल्ली और कोलकाता में इसके दाम 39 पैसे तथा मुंबई और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

देश के हर कोने में दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर

सोमवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 79.15 रुपए, कोलकाता में 82.06 रुपए, मुंबई में 86.56 रुपए और चेन्नई में 82.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चारों महानगरों में सोमवार को पेट्रोल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। डीजल की बात करें तो उसके दाम भी नई रिकॉर्ड ऊंची पर हैं, सोमवार के दिन दिल्ली में इसका दाम 71.15 रुपए, कोलकाता में 74 रुपए, मुंबई में 75.54 रुपए और चेन्नई में 75.19 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

पेट्रोलियम मंत्री ने बतायी दाम बढ़ने की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के पीछे घरेलू नहीं बल्कि बाहरी कारण वजह हैं, रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह बयान दिया है। गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि तेल निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) ने अपना तेल उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 10 लाख बैरल करने का वादा किया था लेकिन यह पूरा नहीं किया। इसके अलावा वेनेजुएला और ईरान जैसे तेल उत्पादक देशों में संकट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तेल उत्पादन घटने से उसकी कीमतों पर दबाव पड़ा है। वहीं दुनियाभर की मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रही हैं। इस प्रकार यह दोनों बाहरी कारक देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के पीछे जिम्मेदार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा