1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल की कीमतों में फिर बड़ी तेजी, सरकार की रियायत से भी ज्‍यादा महंगा हुआ डीजल

पेट्रोल की कीमतों में फिर बड़ी तेजी, सरकार की रियायत से भी ज्‍यादा महंगा हुआ डीजल

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 16, 2018 07:16 am IST,  Updated : Oct 16, 2018 07:16 am IST

पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा दी गई रियायत 10 दिन भी काम न आई। डीजल की कीमतें पिछले 10 दिनों में 2.50 रुपए से ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं।

Petrol Pump- India TV Hindi
Petrol Pump

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा दी गई रियायत 10 दिन भी काम न आई। डीजल की कीमतें पिछले 10 दिनों में 2.50 रुपए से ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं। मंगलवार को एक बार फिर डीजल 24 पैसे महंगा हो गया। वहीं सोमवार को मिली राहत के बाद पेट्रोल भी 11 पैसे महंगा हो गया। बता दें कि इसी महीने की 4 तारीख को केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों के साथ मिलकर तेल की कीमतों में 2.5 रुपए की कटौती की थी। वहीं यूपी सहित राज्‍य सरकारों ने भी 2.5 रुपए वैट घटाया था।

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा मंगलवार की सुबह 6 बजे जारी कीमतों के मुताबिक दिल्‍ली में आज पेट्रोल 11 पैसे महंगा हो गया है। इस तेजी के साथ दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 82.83 रुपए हो गई है। वहीं डीजल पर ध्‍यान दें तो इसकी कीमत 23 पैसे बढ़ गई है। मंगलवार को जारी नई प्राइस लिस्‍ट के मुताबिक दिल्‍ली में आज 1 लीटर पेट्रोल के लिए 75.69 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर डीजल की कीमतों में वृद्धि दिल्‍ली से ज्‍यादा हुई है। यहां पर डीजल 24 पैसे महंगा हो गया है। आज मुंबई में डीजल की कीमत 79.35 रुपए दर्ज की गई हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा हुआ है। यहां पर आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 88.29 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा