1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार 12वें दिन बढ़े डीजल के दाम, दिल्‍ली में पेट्रोल फिर 71 के पार

लगातार 12वें दिन बढ़े डीजल के दाम, दिल्‍ली में पेट्रोल फिर 71 के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 11:33 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 11:33 am IST

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दिल्ली में फिर पेट्रोल 71 रुपये लीटर से ऊपर के भाव मिलने लगा है।

 Petrol- India TV Hindi
 Petrol

नई दिल्ली। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दिल्ली में फिर पेट्रोल 71 रुपये लीटर से ऊपर के भाव मिलने लगा है। डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। 

बाजार विश्लेषक बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। जिससे पेट्रोल और डीजल की महंगाई से उपभोक्तओं को रोज मिल रहे झटके से निजात पाने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 19 पैसे जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 26 पैसे और जबकि मुंबई में 28 पैसे और चेन्नाई में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल भाव क्रमश: 71.14 रुपये, 73.23 रुपये, 76.77 रुपये और 73.85 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें नई वृद्धि के बाद क्रमश: 65.71 रुपये, 67.49 रुपये, 68.81 रुपये और 69.41 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा