1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, मई में पेट्रोल 3.88 रुपये और डीजल 4.42 हुआ महंगा

तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, मई में पेट्रोल 3.88 रुपये और डीजल 4.42 हुआ महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 31, 2021 08:31 am IST,  Updated : May 31, 2021 08:31 am IST

मई के महीने में 17 दिन हुई बढ़ोत्तरी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आसमान पर पहुचा दिया है।

तेल की कीमतों में...- India TV Hindi
तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, मई में पेट्रोल 3.88 रुपये और डीजल 4.42 हुआ महंगा

देश के 5 राज्यों में चुनाव के चलते लोगों को मार्च और अप्रैल में तेल की कीमतों ने राहत अवश्य दी, लेकिन मई के महीने में तेल कंपनियों ने पूरी कसर निकाल ली। सिर्फ मई के महीने में 17 दिन हुई बढ़ोत्तरी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आसमान पर पहुचा दिया है। सिर्फ मई के महीने में पेट्रोल 3.88 रुपये और डीजल 4.42 महंगा हो चुका है। कीमतों में वृद्धि मई के आखिरी दिन भी जारी रही। सोमवार को देशभर के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल के दाम में 25-31 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम में 25-29 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। अब राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। 
 
आज प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 94.23 रुपये प्रति लीटर तक पर पहुंच गया है। जबकि, डीज़ल भी 26 पैसे महंगा होकर 85.15 रुपये प्रति लीटर तक पर पहुंच गया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल का नया भाव 100.47 रुपये और डीज़ल का नया भाव 92.45 रुपये प्रति लीटर तक पर पहुंच गया है। कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 94.25 रुपये और डीज़ल का भाव 88 रुपये प्रति लीटर पर है। जबकि चेन्‍नई में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.76 रुपये चुकाने होंगे। यहां डीज़ल का रेट 89.90 रुपये प्रति लीटर पर है।
पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

अन्य शहरों की बात करें तो पेट्रोल डीजल के भाव क्रमश: नोएडा में 91.72 और 85.62 रुपये, बेंगलुरु में 97.37 और 90.27 रुपये, हैदराबाद में 97.93 और 92.83 रुपये, पटना में 96.38 और 90.42, जयपुर में 100.75 और 93.95 रुपये, लखनऊ में 91.63 और 85.54 तथा गुरुग्राम में 92.07 रुपये और 85.74 रुपये है। 

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा