1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल की कीमतों ने लगातार दूसरे दिन दी राहत, जानें अपने शहर की कीमतें

पेट्रोल डीजल की कीमतों ने लगातार दूसरे दिन दी राहत, जानें अपने शहर की कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2021 08:10 am IST,  Updated : Oct 26, 2021 08:10 am IST

ताजा कीमतों पर गौर करें तो दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की कीमतों ने लगातार दूसरे दिन दी राहत, जानें अपने शहर की कीमतें

महंगे पेट्रोल और डीजल की मार झेल रही आम जनता को लगातार दूसरे दिन बड़ी राहत मिली है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इससे पहल रविवार को डीजल के दाम 34 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े थे। देश के अधिकतर राज्यों में अब डीजल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं पेट्रोल की कीमतें 120 रुपये तक पहुंच रही हैं। 

ताजा कीमतों पर गौर करें तो दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपये व डीजल की कीमत 104.38 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.43 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.52 रुपये लीटर है तो डीजल 100.59 रुपये लीटर है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा