1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल ने लगातार दूसरे दिन फोड़ा महंगाई बम, एमपी राजस्थान में कीमतें 101 के पार, देखिए प्रमुख शहरों की लिस्ट

पेट्रोल डीजल ने लगातार दूसरे दिन फोड़ा महंगाई बम, एमपी राजस्थान में कीमतें 101 के पार, देखिए प्रमुख शहरों की लिस्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 05, 2021 08:04 am IST,  Updated : May 05, 2021 08:04 am IST

5 राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद करीब 66 दिनों से थमी पेट्रोल डीजल की महंगाई का झटका लगना शुरू हो गया है।

पेट्रोल डीजल ने...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल ने लगातार दूसरे दिन फोड़ा महंगाई बम, एमपी राजस्थान में कीमतें 101 के पार,  देखिए प्रमुख शहरों की लिस्ट

5 राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद करीब 66 दिनों से थमी पेट्रोल डीजल की महंगाई का झटका लगना शुरू हो गया है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 19 पैसे उछल कर 90.74 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 21 पैसे की छलांग लगा कर 81.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मंगलवार को हुई वृद्धि से पहले बीते 27 फरवरी को पेट्रोल 24 पैसे तो डीजल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 1 जनवरी से लेकर आज तक पेट्रोल की कीमत में 6.69 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी को 83.71 रुपये की दर से बिक रहा था। वहीं 1 फरवरी को पेट्रोल 86.30 रुपये पर बिक रहा था।  मध्यप्रदेश के अनूपपुर और राजस्थान श्री गंगानगर में पेट्रोल 101 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

 
शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली  90.74  81.12
मुंबई  97.12  88.19
चेन्नई  92.70  86.09
कोलकाता  90.92  83.98
भोपाल  98.75  89.38
रांची 88.78  85.72
बेंगलुरु  93.77  86.01
पटना  93.03  86.33
चंडीगढ़  87.31  80.81
लखनऊ  88.97   81.51

(स्रोत- IOC SMS)

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा