1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-diesel price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई हैट्रिक, एक महीने में 8.75 रुपये महंगा हुआ तेल

Petrol-diesel price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई हैट्रिक, एक महीने में 8.75 रुपये महंगा हुआ तेल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 29, 2021 08:32 am IST,  Updated : Oct 29, 2021 08:32 am IST

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 114.47 रुपये और डीजल 105.49, चेन्नै में पेट्रोल 105.43 रुपये और डीजल 101.59, कोलकाता में पेट्रोल 109.12 रुपये और डीजल 100.49 रुपये में मिल रहा है

Petrol-diesel price: पेट्रोल-डीजल...- India TV Hindi
Petrol-diesel price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई हैट्रिक, एक महीने में 8.75 रुपये महंगा हुआ तेल Image Source : PTI

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह नई कीमतें जारी करते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ा दिए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 108.64 रुपये और डीजल की कीमत 97.37 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
 
देश के अन्य शहरों की बात करें तो आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 114.47 रुपये और डीजल 105.49, चेन्नै में पेट्रोल 105.43 रुपये और डीजल 101.59, कोलकाता में पेट्रोल 109.12 रुपये और डीजल 100.49 रुपये में मिल रहा है

पेट्रोल 7.45 रुपये डीजल 8.75 रुपये महंगा

पिछले महीने की 24 तारीख से पेट्रोल लगातार महंगा हो रहा है। 28 सितंबर को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। कच्चे तेल की कीमतें 86 डॉलर के पार पहुंचने के चलते सभी पेट्रोलियम पदार्थ (Petroleum Products) महंगे हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमत एक महीने में 7.75 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं। बीते 24 सितंबर से डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। इस दौरान 8.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।  इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा