1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उम्मीद से बहुत कम कटौती, ये रहा आपके शहर में भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उम्मीद से बहुत कम कटौती, ये रहा आपके शहर में भाव

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 12, 2018 08:52 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 08:52 am IST

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव तो घटाए हैं लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद जिस कटौती की उम्मीद थी उसके मुकाबले भाव बहुत कम घटा है

Petrol Diesel price cut- India TV Hindi
Petrol Diesel price cut below expectation

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस हफ्ते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती हो सकती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव तो घटाए हैं लेकिन भाव में कटौती उम्मीद से बहुत कम है।

सोमवार को पेट्रोल और डीजल का भाव

सोमवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के लिए जो भाव जारी किया है उसके मुताबिक रविवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 21 पैसे और डीजल की कीमतों में सिर्फ 28 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 73.01 रुपए, कोलकाता में 75.70 रुपए, मुंबई में 80.87 रुपए और चेन्नई में 75.73 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं डीजल की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में इसका भाव 63.62 रुपए, कोलकाता में 66.29 रुपए, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 67.09 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

कमजोर रुपए ने बिगाड़ा खेल

पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 9-10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है जिस वजह से उम्मीद थी कि घरेलू बाजार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी कटौती कर सकती हैं। लेकिन उम्मीद के मुताबिक कटौती नहीं हुई है, रुपए की कमजोरी ने कुछ हदतक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भाव घटाने से रोका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से कुछ और कटौती हो सकती है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा