1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: दिल्ली में बीते 3 दिनों में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 45 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

Petrol Diesel Price: दिल्ली में बीते 3 दिनों में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 45 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 18, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 03:22 pm IST

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन यानी शनिवार को भी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की है।

Today Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Price, Petrol Price, Diesel Price   - India TV Hindi
Today Petrol Diesel Price 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कटौती जारी रही। इन तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 44 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 45 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। तेल कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.26 रुपए, 77.85 रुपए, 80.85 रुपए और 78.19 रुपए प्रति लीटर हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 68.61 रुपए, 70.97 रुपए, 71.94 रुपए और 72.50 रुपए प्रति लीटर हैं।

दिल्ली और आसपास के इलाकों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 76.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 68.88 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 74.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.50 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही गिरावट से आम लोगों ने राहत की सांस ली है क्योंकि हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अचानक से तेजी आ गई थी। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा