1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार घट रहे हैं तेल के दाम, जानिए पिछले 5 दिनों में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

लगातार घट रहे हैं तेल के दाम, जानिए पिछले 5 दिनों में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 17, 2020 07:54 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 08:03 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर उपभोक्ताओं को शुक्रवार को राहत मिली है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से बड़ी कटौती की है।

Petrol Diesel Price, Petrol Price, Diesel Price, Today Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price continuously reduce

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर उपभोक्ताओं को शुक्रवार को राहत मिली है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से बड़ी कटौती की है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं दिल्ली में डीजल 15 पैसे जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि बीते 5 दिनों में पेट्रोल के भाव में करीब 52 पैसे और डीजल के दाम में 37 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है।

ये हैं चार प्रमुख महानगरों में आज का रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 75.41 रुपए, 78.00 रुपए, 81.00 रुपए और 78.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.77 रुपए, 71.13 रुपए, 72.11 रुपए और 72.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा