1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल की कीमतों में भारी उछाल, सोमवार तक पेट्रोल 1.16 रुपये और 1.33 रुपये महंगा

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सोमवार तक पेट्रोल 1.16 रुपये और 1.33 रुपये महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 10, 2021 08:01 am IST,  Updated : May 10, 2021 08:01 am IST

सोमवार 10 मई को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी तेजी कर दी।

तेल की कीमतों में भारी...- India TV Hindi
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सोमवार तक पेट्रोल 1.16 रुपये और 1.33 रुपये महंगा

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की कीमतों में जबर्दस्त महंगाई का दौर जारी है। दो दिन की शांति के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार 10 मई को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी तेजी कर दी। सोमवार को पेट्रोल में जहां प्रति लीटर 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के दाम में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि 4 मई को करीब 66 दिनों के बाद तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था। तब से पेट्रोल 1.16 रुपये और 1.33 रुपये महंगा महंगा हो चुका है। 
पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है। पिछले सप्ताह कच्चे तेल के बाजार में तेजी के संकेत ही मिले। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में तेल की बिक्री नए रिकार्ड पर है। इससे कच्चे तेल के बाजार में मांग बढ़ी है।

आपके शहरों में क्या हैं दाम 

सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 91.53 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल 97.86 डीजल 89.17
चेन्नई में पेट्रोल 93.60 और डीजल 86.96 कोलकाता में पेट्रोल 91.66 डीजल 84.90 भोपाल में पेट्रोल 99.55 डीजल 90.36 रांची में पेट्रोल 88.76 डीजल 86.69 बेंगलुरु में पेट्रोल 94.57 डीजल 86.99 पटना में पेट्रोल 93.77 डीजल 87.27 चंडीगढ़ में पेट्रोल 88.05 और 81.73 डीजल लखनऊ में पेट्रोल 89.56 और डीजल 82.43 रुपये पर बिक रहा है। 

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा