1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, दिल्ली में कीमत 93 के पार, मुंबई में 100 के करीब

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, दिल्ली में कीमत 93 के पार, मुंबई में 100 के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 21, 2021 08:09 am IST,  Updated : May 25, 2021 08:00 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाहाकारी वृद्धि का सिलसिला दो दिन थमने के बाद आज एक बार फिर जारी रहा।

पेट्रोल-डीजल में...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, दिल्ली में कीमत 93 के पार, मुंबई में 100 के करीब

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाहाकारी वृद्धि का सिलसिला दो दिन थमने के बाद आज एक बार फिर जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 93 रुपये के पार निकल गईं। वहीं मुंबई में भी कीमतें 100 रुपये के करीब पहुंच गईं। आज देश में डीजल की 29 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 19 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल जहां 93.04 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, वहीं डीजल भी 83.80 रुपये प्रति लीटर पर चला गया।

बता दें कि मई में 12 दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान पेट्रोल 2.69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। 12 दिनों में ही डीजल का दाम 3.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बता दें कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस महीने लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने सेंचुरी पूरी कर ली थी। यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हैं। राजस्थान मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए। बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दा

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली  93.04  83.80
मुंबई  99.34  91.01
चेन्नई  94.71  88.62
कोलकाता  93.11  86.64
भोपाल  101.11  92.21
रांची 89.93  88.50
बेंगलुरु  96.14  88.84
पटना  95.23   89.05
चंडीगढ़  89.50  83.46
लखनऊ  90.72  84.18

(स्रोत- IOC SMS)

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा