नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा हो रहा है। जिसके चलते आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार (9 दिसंबर 2019) को वृद्धि की है। देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में डीजल के दाम 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं।
Related Stories
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 75.00 रुपए, 77.67 रुपए, 80.65 रुपए और 77.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, डीजल के दाम चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.04 रुपए, 68.45 रुपए, 69.27 रुपए और 69.81 रुपए प्रति लीटर था। नोएडा में आज (9 दिसंबर 2019) पेट्रोल 76.29 रुपए व डी़जल 66.35 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में पेट्रोल 74.49 रुपए व डी़जल 65.35 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
सुबह 6 बजे बदलते हैं तेल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
एसएमएस से इस तरह चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम
सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर एसएमएस भेजकर भाव पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा।