1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, diesel के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई वृद्धि, कच्चे तेल में आई गिरावट

Petrol, diesel के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई वृद्धि, कच्चे तेल में आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 27, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 12:18 pm IST

इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में अब तक सात बार बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 73 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है,

Petrol, diesel price move up by a higher margin- India TV Hindi
Petrol, diesel price move up by a higher margin Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही। उधर, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी बनी हुई थी। पिछले सत्र में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 49 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है, जबकि डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल का भाव 18 पैसे, जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। डीजल के दाम में कोलकाता में 24 पैसे, मुंबई में 26 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में अब तक सात बार बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 73 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है, जबकि डीजल 1.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 81.89 रुपये, 83.44 रुपये, 88.58 रुपये और 84.91 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 71.86 रुपये, 75.43 रुपये, 78.38 रुपये और 77.30 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटर कॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले महज 0.02 फीसदी की नरमी के साथ 47.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। बता दें कि दो नवंबर को बेंट्र क्रूड का भाव 35.74 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था, जिसके बाद बीते सत्र में 49.09 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ 44.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। दो नवंबर को डब्ल्यूटीआई का भाव 33.64 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा