1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Rate: संडे को घूमने जाने से पहले चेक कर लें पेट्रोल डीजल के दाम, तेल कंपनियों ने जारी की ताजा कीमतें

Petrol Diesel Rate: संडे को घूमने जाने से पहले चेक कर लें पेट्रोल डीजल के दाम, तेल कंपनियों ने जारी की ताजा कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 28, 2021 01:42 pm IST,  Updated : Nov 28, 2021 01:42 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं।

Petrol Diesel Rate: संडे को घूमने...- India TV Hindi
Petrol Diesel Rate: संडे को घूमने जाने से पहले चेक कर लें पेट्रोल डीजल के दाम, तेल कंपनियों ने जारी की ताजा कीमतें

Highlights

  • मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं
  • भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • दिवाली के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बीते 25 दिनों से जारी राहत का सिलसिला फिलहाल जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार 28 नवंबर को भी तेल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर अमेरिका द्वारा अपने तेल भंडार से 5 करोड़ बैरल क्रूड निकालने की खबर के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी है। क्रूड ऑयल की कीमतें 73 डॉलर के भी नीचे फिसल गई हैं। केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं। लेकिन राज्यों में अलग अलग वैट कटौती के चलते कीमतों में भारी अंतर आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं। 

अन्य शहरों में क्या हैं दाम 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।  इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं। लेकिन राज्यों में अलग अलग वैट कटौती के चलते कीमतों में भारी अंतर आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा