Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: 5 सप्ताह बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, नवंबर में पहली बार बढ़े दाम

Petrol Diesel Price: 5 सप्ताह बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, नवंबर में पहली बार बढ़े दाम

Written by: India TV Business Desk Published : Nov 08, 2019 07:01 am IST, Updated : Nov 08, 2019 11:16 am IST

दो दिन की स्थिरता के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (8 नवंबर) को पेट्रोल और डीजले के दाम में बढ़ोतरी की है। नवंबर में पहली बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Petrol Diesel Price- India TV Paisa

Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। ​पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते पांच सप्ताह से ज्यादा दिनों के बाद शुक्रवार को फिर वृद्धि हुई। दो दिन की स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में नौ से 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में नौ पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। 

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.70 रुपए, 75.41 रुपए, 78.38 रुपए और 75.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.84 रुपए, 68.25 रुपए, 69.06 रुपए और 69.59 रुपए प्रति लीटर हैं। नवंबर में पहली बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है।

दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 74.48 रुपए प्रति लीटर पर और डी़जल 66.15 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 72.69 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 65.18 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में बीते पांच सप्ताह से ज्यादा दिनों के बाद शुक्रवार (8 नवंबर) को वृद्धि की गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की गई थी। जब पेट्रोल का दाम इन चारों महानगरों में क्रमश: 74.61 रुपए, 77.23 रुपए, 80.21 रुपए और 77.50 रुपए लीटर और डीजल क्रमश: 67.49 रुपए, 69.85 रुपए, 70.76 रुपए और 71.30 रुपए प्रति लीटर हो गया था।

कच्चे तेल में दायरे में कारोबार

शुक्रवार को विदेशी बाजार में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) और ब्रेंट क्रूड में लाल निशान में कारोबार चल रहा है। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 57 डॉलर प्रति बैरल के करीब और 62.20 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चा तेल नवंबर वायदा 80 रुपए की मजबूती के साथ 4,085 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल का रेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement