1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price on 24 Nov 2019: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल में राहत

Petrol Diesel Price on 24 Nov 2019: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल में राहत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 24, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 12:27 pm IST

पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे दिन राहत मिली।

Petrol Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे दिन राहत मिली। पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। लेकिन डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में छह पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 34 पैसे लीटर महंगा हो गया है जबकि लगातार दो दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 11 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.54 रुपए, 77.22 रुपए, 80.20 रुपए और 77.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि चारों महानगरों में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 65.73 रुपए, 68.14 रुपए, 68.94 रुपए और 69.47 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है।

पेट्रोल की कीमत दो अक्टूबर 2019 के बाद के सबसे उंचे स्तर पर है जब दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.61 रुपए, 77.23 रुपए, 80.21 रुपए और 77.50 रुपए लीटर था।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा