1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel price: पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफा, मुंबई में पेट्रोल 80 रुपए/लीटर

Petrol, Diesel price: पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफा, मुंबई में पेट्रोल 80 रुपए/लीटर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 22, 2019 06:55 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 09:24 am IST

पेट्रोल के दाम शुक्रवार (22 नवंबर) को फिर बढ़ गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सात सप्ताह बाद फिर पेट्रोल 80 रुपए से ऊंचे भाव पर बिक रहा है। 

Petrol, Diesel price on 23  November 2019- India TV Hindi
Petrol, Diesel price on 23  November 2019

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम शुक्रवार (22 नवंबर) को फिर बढ़ गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सात सप्ताह बाद फिर पेट्रोल 80 रुपए से ऊंचे भाव पर बिक रहा है। देश के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15-16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव दो महीने के ऊंचे स्तर के करीब बना हुआ है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.35 रुपए, 77.04 रुपए, 80.01 रुपए और 77.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.84 रुपए, 68.25 रुपए, 69.06 रुपए और 69.59 रुपए प्रति लीटर पर हैं।

पेट्रोल तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई मे पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। मुंबई में इससे पहले तीन अक्टूबर 2019 को पेट्रोल का भाव 80.11 रुपए प्रति लीटर था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में दो दिनों की तेजी के बाद नरमी के साथ कारोबार चल रहा था, हालांकि कीमत करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का दाम 63 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र से 0.56 फीसदी की नरमी के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.67 फीसदी की नरमी के साथ 58.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 75.78 रुपए व डीजल 66.15 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है जबकि गुरुग्राम में पेट्रोल 73.98 रुपए और डीजल 65.18 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।  

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा