1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपए लीटर के पार, डीजल के भाव स्थिर

Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपए लीटर के पार, डीजल के भाव स्थिर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 18, 2019 07:11 am IST,  Updated : Nov 18, 2019 08:29 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पांचवे दिन सोमवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है वहीं डीजल की कीमत में लगातार छठवे दिन कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। ​पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन सोमवार को बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा जबकि डीजल के दाम में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ महीने बाद फिर पेट्रोल का भाव 74 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है। दिल्ली में पेट्रोल 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले पांच अक्टूबर 2019 को दिल्ली में पेट्रोल 74.04 रुपए प्रति लीटर था। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में विगत दिनों कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण देश में पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में हालांकि सोमवार को स्थिरता बनी हुई थी लेकिन बेंट्र क्रूड का भाव करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पांचवे दिन दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, लेकिन डीजल की कीमत में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं किया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.05 रुपये, 76.74 रुपये, 79.71 रुपये और 76.97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी अनुबंध सोमवार को 0.05 फीसदी की नरमी के साथ 63.31 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, जोकि 23 सितंबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है जब ब्रेंट क्रूड का भाव 64.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 57.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा