Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: 14 दिन से कीमतों में बदलाव नहीं, जानिये क्या हैं आगे के संकेत

Petrol Diesel Price: 14 दिन से कीमतों में बदलाव नहीं, जानिये क्या हैं आगे के संकेत

ये लगातार 14वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया। सितंबर के दौरान दो बार में ईंधन कीमतें 30 पैसे कम हुई हैं

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Sep 19, 2021 10:45 am IST, Updated : Sep 19, 2021 10:49 am IST
पेट्रोल और डीजल...- India TV Paisa
Photo:PTI

पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़त से राहत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच आज भी घरेलू खुदरा बाजार में तेल की कीमतें स्थिर रही हैं। तेल कंपनियों ने रविवार के लिये पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिये हैं और इसमें पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये लगातार 14वां दिन है जब तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़त के लिहाज से सितंबर का महीना अभी तक ग्राहकों के लिये बेहतर ही साबित हुआ है, जब दो बार कीमतों में सीमित कटौती की गयी वहीं बाकी दिन कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि कच्चे तेल का दबाव काफी बढ़ गया है, ऐसे में संकेत हैं कि अगर सरकार अपनी तरफ से कोई राहत जारी नहीं करती है तो पेट्रोल और डीजल में तेजी एक बार फिर देखने को मिलेगी। 

हफ्ते में कच्चे तेल में 3% की बढ़त

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, जिससे तेल कंपनियों पर दबाब भी बढ़ा है। बीते कारोबारी हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत बढ़ गयी हैं। हफ्ते के दौरान ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 3.3 प्रतिशत बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। वहीं यूएस क्रूड फ्यूचर 3.2 प्रतिशत बढ़ा है। कीमतों में ये बढ़त गल्फ ऑफ मैक्सिकों से तेल उत्पादन पर हरीकेन के असर के बाद देखने को मिली है। हरीकेन की वजह से क्षेत्र में मौजूद ऑयल रिग्स से उत्पादन रोकना पड़ा था, जिससे सप्लाई पर असर है।   

कहां पहुंची पेट्रोल और डीजल कीमतें

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आज

दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर है। 
वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.26 रुपये और डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.04 रुपये और डीजल 88.78 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
और शिमला में आज पेट्रोल 98.74 और डीजल 87.91 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 

सितंबर में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल
सितंबर के महीने में लंबे समय के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली। इस दौरान 2 बार तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतें घटाई हैं। महीने की शुरुआत यानी 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर तक कटौती की। इसके बाद इतनी ही कटौती 5 सितंबर को भी की गयी। यानि एक हफ्ते के समय में खुदरा कीमतें 30 पैसे प्रति लीटर तक घटा दी गयीं। 

यह भी पढ़ें: बैड बैंक के लिये 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की गारंटी को कैबिनेट की मंजूरी: वित्त मंत्री 

यह भी पढ़ें: सोना रखने के मामले में भारतीय महिलाओं के सामने कहीं नहीं टिकते अमेरिका चीन

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत: बढ़ेगी जवान की सुरक्षा और किसान की आय

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement