1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 13 February 2020: डीजल 5 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम दूसरे दिन स्थिर

Petrol Diesel Price Today 13 February 2020: डीजल 5 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम दूसरे दिन स्थिर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 13, 2020 07:53 am IST,  Updated : Feb 13, 2020 11:23 am IST

एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को तेल कंपनियों ने डीजल के दाम कटौती की है लेकिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel rate, Petrol Diesel Price, Today Petrol Diesel rate, Today Petrol Diesel Price, - India TV Hindi
Petrol Diesel rate on 13 February 2020

नई दिल्ली। एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार (Petrol Diesel price on 13 February 2020) को तेल कंपनियों ने डीजल के दाम कटौती की है लेकिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। ​गौरतलब है कि बुधवार (12 फरवरी 2020) को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छह दिनों से कम किए जा रहे थे।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपए, 74.58 रुपए, 77.60 रुपए और 74.73 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 64.82 रुपए, 67.14 रुपए, 67.93 रुपए और 68.45 रुपए प्रति लीटर पर हैं।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीन दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। इन तीन दिनों में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब तीन डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया है। कच्चे तेल में तेजी बढ़ने के आसार बने हुए हैं क्योंकि तेल उत्पादक देशों का समूह ओपेक और इसके सहयोगी रूस तेल के उत्पादन में अतिरिक्त कटौती करने जा रहे हैं।

बाजार के जानकार बताते हैं कि चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप से कच्चे तेल की मांग में जो कमी की आशंका जताई जा रही है, वह तेल के उत्पादन या सप्लाई में कटौती के बाद नहीं रहेगी। बाजार के जानकार बताते हैं कि यही कारण है कि कच्चे तेल के दाम में तेजी का रूख बना हुआ है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा