1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वायदा कारोबार: कच्चे तेल में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी, सोना 245 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा

वायदा कारोबार: कच्चे तेल में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी, सोना 245 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 02:39 pm IST

कच्चे तेल की वायदा कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी, सोना 245 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा

Crude Future- India TV Hindi
Crude Future

नई दिल्ली| विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों के स्थिर रहने के बाद सटोरियों के द्वारा अपने सौदे बढ़ाने से वायदा भाव में बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को कच्चे तेल के वायदा भाव में 1.07 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गयी। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी सौदों में कच्चा तेल वायदा भाव 38 रुपये यानी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 3,579 रुपये प्रति बैरल रहा। इसी तरह मार्च डिलीवरी के लिए यह भाव 35 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत चढ़कर 3,605 रुपये प्रति बैरल रहा। न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.50 प्रतिशत बढ़कर 54.07 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं डब्लूटीआई का भाव 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 50.22 डॉलर प्रति बैरल रहा।

वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट से मिले  कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों ने सोने में अपने सौदे काटे हैं। इससे मंगलवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 245 रुपये तक टूट गया। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के सौदों में सोना वायदा भाव 245 रुपये यानी 0.60 प्रतिशत गिरकर 40,434 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह जून डिलीवरी के लिए यह भाव 257 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत घटकर 40,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.51 प्रतिशत चढ़कर 1,571.40 डॉलर प्रति औंस रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा