1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol diesel price: फिर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर

Petrol diesel price: फिर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 14, 2020 07:28 am IST,  Updated : Feb 14, 2020 07:29 am IST

तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन यानी आज शुक्रवार को भी 5 से 6 पैसे प्रति लीटर की कमी की है, लेकिन पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol diesel price, Today Petrol diesel price, Today Petrol price, Today diesel price- India TV Hindi
Petrol diesel price Today 14 February 2020

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन यानी आज शुक्रवार को भी 5 से 6 पैसे प्रति लीटर की कमी की है, लेकिन पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल के दाम घटने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में शुक्रवार को डीजल 5 पैसे जबकि, मुंबई में 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपए, 74.58 रुपए, 77.60 रुपए और 74.73 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 64.77 रुपए, 67.09 रुपए, 67.87 रुपए और 68.40 रुपए प्रति लीटर है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा