1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 7 February 2020: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 7 February 2020: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 07, 2020 07:48 am IST,  Updated : Feb 07, 2020 01:53 pm IST

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी कटौती की है।

Petrol Diesel rate, Petrol Diesel PRICE, Today Petrol Diesel rate, Today Petrol Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel rate on 7 February 2020

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम में 21 से 22 पैसे जबकि डीजल के दाम में 24 से 26 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। 

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 21 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। वहीं डीजल दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 25 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। नए साल के बाद से ये अब तक की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है। पेट्रोल-़डीजल के दाम कम होने से महंगाई पर सीधा असर पड़ता है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.68 रुपए, 75.36 रुपए, 78.34 रुपए और 75.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.68 रुपए, 68.04 रुपए, 68.84 रुपए और 69.37 रुपए प्रति लीटर है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते दिनों कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण देश में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार राहत मिल रही है। इस महीने में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 59 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 60 पैसे लीटर की राहत मिली है।

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वहां की अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाने की आशंकाओं से बीते दो सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 10 डॉलर प्रति बैरल टूट गया है। हालांकि, शुक्रवार को तेल के दाम में पिछले सत्र के मुकाबले थोड़ी बढ़त देखने को मिली।

इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 55.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र से 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 51.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

दिल्ली के आसपास का ये है आज का भाव

वहीं दिल्ली के आसपास की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 74.45 रुपए और डीजल 65.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 74.33 रुपए और डीजल 65.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में पेट्रोल 72.66 रुपए और डीजल 65.00 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 72.85 रुपए और डीजल 65.19 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा