1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी

पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी

 Edited By: IANS
 Published : Jun 16, 2019 10:23 am IST,  Updated : Jun 16, 2019 10:23 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम घटने का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। 

Petrol Diesel price today - India TV Hindi
Petrol Diesel price today 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम घटने का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में फिर से छह पैसे जबकि डीजल के भाव में नौ से दस पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम रविवार को घटकर क्रमश: 69.93 रुपये, 72.19 रुपये, 75.63 रुपये और 72.64 रुपये प्रति लीटर हो गए । डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 63.84 रुपये, 65.76 रुपये, 66.93 रुपये और 67.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक पखवाड़े से सीमित दायरे में रही हैं। पिछले 15 दिनों में ब्रेंट क्रूड का वायदा 60 डॉलर से लेकर 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि उससे पिछले पखवाड़े में बेंट क्रूड का भाव 64 डॉलर से 73 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में रही नरमी के कारण ही भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना घट रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 29 मई के बाद पेट्रोल 1.93 रुपये लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 2.85 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा