1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की ताजा खरीदारी से सोना 300 रुपए उछलकर हुआ 33,870 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की ताजा खरीदारी से सोना 300 रुपए उछलकर हुआ 33,870 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2019 04:28 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 04:28 pm IST

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और विशेषकर पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सर्राफा मांग बढ़ गई

Gold surges Rs 300 on fresh buying, strong global trend- India TV Hindi
Gold surges Rs 300 on fresh buying, strong global trend Image Source : GOLD SURGES RS 300 ON FRE

नई दिल्ली। विदेशों में मजबूत रुख और आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 300 रुपए की तेजी के साथ 33,870 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन ने यह जानकारी दी है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 550 रुपए की तेजी के साथ 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख तथा आभूषण कारोबारियों की लिवाली में आई तेजी से घरेलू बाजार में कारोबारी धारणा मजबूत हुई। वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और विशेषकर पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सर्राफा मांग बढ़ गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,358 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,356.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 15.11 डॉलर प्रति औंस हो गई।  

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव 300-300 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,870 रुपए और 33,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,700 रुपए के पिछले स्तर पर स्थिर बने रहे। 

चांदी हाजिर की कीमत 550 रुपए बढ़कर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 614 रुपए बढ़कर 37,439 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा