1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना रहा 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, कम उठाव से चांदी में गिरावट

Gold Rate Today: सोना रहा 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, कम उठाव से चांदी में गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 13, 2019 06:26 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 06:26 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 33,570 और 33,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुए।

Gold remains flat; silver slides on reduced offtake- India TV Hindi
Gold remains flat; silver slides on reduced offtake Image Source : GOLD REMAINS FLAT

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में जहां स्थिरता दिखाई दी वहीं चांदी की कीमत 40 रुपए की गिरावट के साथ 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन ने यह जानकारी दी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। 

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चिताओं के बढ़ने के बीच न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,337.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी मामूली तेजी के साथ 14.90 डॉलर प्रति औंस हो गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 33,570 और 33,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुए। गिन्नी (8ग्राम) के भाव भी 26,700 रुपए के पिछले स्तर पर बने रहे। पहले के सत्रों में सोने में 200 रुपए की तेजी आई है। 

चांदी हाजिर की कीमत 40 रुपए घटकर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 81 रुपए की गिरावट के साथ 36,825 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा