1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel price on 29 October 2019: फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल में भी नरमी

Petrol, Diesel price on 29 October 2019: फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल में भी नरमी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 29, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 12:16 pm IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद आज मंगलावार (29 अक्टूबर) को फिर गिरावट दर्ज की गई।

Petrol, diesel prices - India TV Hindi
Petrol, diesel prices 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद आज मंगलावार (29 अक्टूबर) को फिर गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। वहीं, डीजल दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई मे 10 पैसे जबकि मुंबई में 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। 

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी बनी हुई है। भारत अपनी तेल की जरूरतों का 80 फीसदी से ज्यादा आयात करता है, जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल का दाम बढ़ने से भारत में पेट्रोल और डीजल महंगे हो जाते हैं। इसके विपरीत तेल के दाम में नरमी रहने से पेट्रोल और डीजल के दाम काबू में रहते हैं।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.92 रुपए, 75.57 रुपए, 78.54 रुपए और 75.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.85 रुपए, 68.21 रुपए, 69.01 रुपए और 69.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर डिलीवरी अनुबंध में 0.88 फीसदी की नरमी के साथ 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का दिसंबर अनुबंध 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 55.87 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा