1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, diesel prices on 1 july 2019: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, यहां जानिए आज का रेट

Petrol, diesel prices on 1 july 2019: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, यहां जानिए आज का रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 01, 2019 06:35 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 06:35 am IST

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल के भाव में आठ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल के भाव में आठ पैसे प्रति लीटर- India TV Hindi
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल के भाव में आठ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन वृद्धि की गई है। तेल कंपनियों ने आज भी (1 जुलाई) तेल के दाम बढ़ाए हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल के भाव में आठ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.44 रुपये, 72.67 रुपये, 76.11 रुपये और 73.15 रुपये प्रति लीटर हो गए। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 64.27 रुपये, 66.16 रुपये, 67.36 रुपये और 67.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

इसलिए पेट्रोलियम उत्पाद हो जाते हैं महंगे 

पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ रहे हैं क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का तकरीबन 84 फीसदी हिस्सा आयात करता है। लिहाजा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है तो भारत में पेट्रोल और डीजल समेत तमाम पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हो जाते हैं।

आगे और भी दाम बढ़ने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में हालांकि बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में नरमी दर्ज की गई, मगर उससे पहले जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव जून के पहले पखवाड़े में 60-63 डॉलर प्रति बैरल के सीमित दायरे में रहा, लेकिन दूसरे पखवाड़े में भाव 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड का भाव 60.25 डॉलर से लेकर 66.85 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा। ऊर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी और वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव कम होने से आगे कच्चे तेल के भाव में फिर तेजी आने की संभावना है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट (Petrol Rate) और डीजल रेट (Diesel Rate) तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा