1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price On 11 Nov 2019: पेट्रोल के दाम में भारी बढ़ोतरी, डीजल हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price On 11 Nov 2019: पेट्रोल के दाम में भारी बढ़ोतरी, डीजल हुआ सस्ता

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 11, 2019 07:02 am IST,  Updated : Nov 11, 2019 07:07 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार (11 नवंबर) को लगातार चौथे दिन पेट्रोल के दाम में भारी इजाफा किया है। हालांकि, डीजल के दामों में थोड़ी राहत दी है।

Petrol Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार (11 नवंबर) को लगातार चौथे दिन पेट्रोल के दाम में भारी इजाफा किया है। हालांकि, डीजल के दामों में थोड़ी राहत दी है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली कोलकाता, मुंबई में डीजल 6 पैसे वहीं चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.20 रुपए, 78.87 रुपए, 75.91 रुपए और 76.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 65.85 रुपए, 69.07 रुपए, 68.26 रुपए और 69.60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

उधर दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नोएडा में भी पेट्रोल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। नोएडा में पेट्रोल 74.88 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है जबकि डीजल 66.16 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 73.08 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 65.19 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा