1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: शादी-विवाह शुरू होने से पहले सोना हुआ सस्‍ता, कीमत 196 रुपए घटकर रह गई 38,706 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold Rate Today: शादी-विवाह शुरू होने से पहले सोना हुआ सस्‍ता, कीमत 196 रुपए घटकर रह गई 38,706 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 08, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 05:43 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,471 डॉलर प्रति औंस और 17.06 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

Gold down Rs 196 amid weak global trend- India TV Hindi
Gold down Rs 196 amid weak global trend Image Source : GOLD DOWN RS 196 AMID WE

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 196 रुपए  की गिरावट के साथ 38,706 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। गुरुवार को सोना 38,902 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने में गिरावट की तरह ही चांदी भी 956 रुपए टूटकर 45,498 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को यह कीमत 46,454 रुपए प्रति किलोग्राम थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक कीमतों में कल की गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 196 रुपए की गिरावट आई।

हालांकि साख निर्धारक एजेंसी-मूडी द्वारा भारत के आर्थिक विकास के बारे में साख दर को कम किए जाने के बाद रुपए की विनिमय दर में भारी गिरावट के चलते गिरावट सीमित हो गई। उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे कमजोर चल रहा था।

आरंभिक कारोबार के दौरान शुक्रवार को रुपया सकारात्मकता का रुख लिए खुला और उस समय 30 पैसे टूटकर 71.27 रुपए रह गया, जब मूडीज ने भारत के कमजोर आर्थिक विकास दर को देखते हुए भारत की साख दर को बदलकर नकारात्मक घोषित किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,471 डॉलर प्रति औंस और 17.06 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा