1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल के दाम रहे आज स्थिर, कच्चे तेल के दाम पर बढ़ा दबाव

पेट्रोल, डीजल के दाम रहे आज स्थिर, कच्चे तेल के दाम पर बढ़ा दबाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 08, 2020 10:20 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 10:20 am IST

बाजार के जानकार बताते हैं कि तेल की मांग कमजोर रहने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Petrol, Diesel Prices Remain Unchanged On Tuesday - India TV Hindi
Petrol, Diesel Prices Remain Unchanged On Tuesday  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया। एक दिन पहले डीजल के दाम में 10 से 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। उधर, सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल की कीमतों में कटौती करने के बाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड भी 42 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक टूटा।

बाजार के जानकार बताते हैं कि तेल की मांग कमजोर रहने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 73.16 रुपए, 76.66 रुपए, 79.69 रुपए और 78.48 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है। पेट्रोल का भाव भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 82.08 रुपए, 83.57 रुपए, 88.73 रुपए और 85.04 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी रहीं।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे, जबकि मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

इससे पहले ब्रेंट क्रूड का भाव 41.98 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा। वहीं, डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.66 प्रतिशत गिरावट के साथ 39.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा