1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Some cut & Some Hike: पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्‍ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े

Some cut & Some Hike: पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्‍ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Feb 17, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 07:09 pm IST

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के रिटेल सेलिंग प्राइस में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की है। पेट्रोल सस्‍ता हो गया है।

Some cut & Some Hike: पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्‍ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े- India TV Hindi
Some cut & Some Hike: पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्‍ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े

नई दिल्‍ली। खुशखबरी, पेट्रोल सस्‍ता हो गया है, लेकिन दूसरी ओर डीजल महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के रिटेल सेलिंग प्राइस में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 28 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी की है। पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें बुधवार रात 12 बजे से लागू होंगी।  पिछली बार 31 जनवरी को पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे और डीजल में 3 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।अलग-अलग राज्‍यों में वैट और स्‍थानीय टैक्‍स की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भिन्‍नता होती है।

इस बदलाव के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 59.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की प्रति लीटर कीमत 44.96 रुपए होगी। इस बार तेल कंपनियों ने दो दिन देरी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों की घोषणा की है। वैसे प्रत्‍येक 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।

3

4

तस्वीरों में देखिए क्रूड से जुड़े फैक्ट्स

Facts of Crude oil

crude-fact-1    Facts of Crude oil

crude-fact-2    Facts of Crude oil

crude-fact-3 (1)  Facts of Crude oil

crude-fact-4 (1)    Facts of Crude oil

crude-fact-5    Facts of Crude oil

crude-fact-6    Facts of Crude oil

crude-fact-7 (1)IndiaTV Paisa

crude-fact-8 (1)    Facts of Crude oil

crude-fact-9    Facts of Crude oil

crude-fact-10    Facts of Crude oil

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने बयान में कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पेट्रोल और डीजल की वर्तमान कीमत और रुपया-डॉलर एक्‍सचेंज रेट के आधार पर कीमतों में कमी आई और इसी के परिणामस्‍वरूप उपभोक्‍ताओं तक इसका फायदा पहुंचाया गया है। कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमतों की चाल और रुपया-डॉलर के एक्‍सचेंज रेट पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह के बदलाव का असर भविष्‍य में ईंधन की कीमतों पर दिखाई देगा। तेल कंपनियां अब अगली समीक्षा 29 फरवरी को करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा