1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2 हफ्ते में पेट्रोल 2% से ज्यादा और डीजल 3% हुआ सस्ता, अब ये है आपके शहर में दाम

2 हफ्ते में पेट्रोल 2% से ज्यादा और डीजल 3% हुआ सस्ता, अब ये है आपके शहर में दाम

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 21, 2018 09:15 am IST,  Updated : Feb 21, 2018 10:09 am IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत घटी है और उन्होंने इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू किया है

Petrol price - India TV Hindi
Petrol price down 2 percent while Diesel price fall 3 percent in 2 weeks Image Source : PTI

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी की वजह से बीते 2 हफ्ते के दौरान घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, बीते 2 हफ्ते के दौरान पेट्रोल की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा और डीजल के दाम में करीब 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत घटी है और उन्होंने इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू किया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल का दाम

2 हफ्ते पहले दिल्ली में पेट्रोल 73.38 रुपए, कोलकाता में 76.07 रुपए, मुंबई में 81.24 रुपए और चेन्नई में 76.12 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा था लेकिन आज 21 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल का दाम घटकर 71.72 रुपए, कोलकाता में 74.44 रुपए, मुंबई में 79.60 रुपए और चेन्नई में घटकर 74.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली से सटे नोएडा में आज बुधवार को पेट्रोल 73.58 रुपए, फरीदाबाद में 72.49 रुपए, गुरुग्राम में 72.26 रुपए और गाजियाबाद में 73.47 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

डीजल की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट

डीजल की बात करें तो दो हफ्ते पहले दिल्ली में इसका दाम 66.22 रुपए, मुंबई में 68.39 रुपए, कोलकाता में 66.89 रुपए और चेन्नई में 67.73 रुपए प्रति लीटर हो गया था लेकिन आज दिल्ली में डीजल 62.30 रुपए, कोलकाता में 64.96 रुपए, मुंबई में 66.35 रुपए और चेन्नई में 65.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा