1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel: पेट्रोल 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा, 4 दिन बाद तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम

Petrol-Diesel: पेट्रोल 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा, 4 दिन बाद तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 10, 2018 09:03 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 09:04 am IST

4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद आज शुक्रवार को दाम फिर बढ़े हैं और शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल की कीमतें 2 महीने के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई हैं

Petrol price rose to 2 month high on Friday despite low crude oil prices- India TV Hindi
Petrol price rose to 2 month high on Friday despite low crude oil prices

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद शुक्रवार को तेल कंपनियों ने  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद आज शुक्रवार को दाम फिर बढ़े हैं और शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल की कीमतें 2 महीने के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई हैं।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 77.13 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है जो 8 जून के बाद सबसे अधिक भाव है, कोलकाता में पेट्रोल का भाव बढ़कर 80.09 रुपए हो गया है जो 8 जून के बाद सबसे अधिक है, इसी तरह मुंबई में भाव 84.57 रुपए और चेन्नई में 80.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में दाम 7 पैसे, कोलकाता में 9 पैसे और चेन्नई में 8 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं।

डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी

डीजल की कीमतों में भी लगभग इसी तरह की बढ़ोतरी हुई है, बुधवार को दिल्ली में डीजल का भाव 68.57 रुपए, कोलकाता में 71.41 रुपए, मुंबई में 72.80 रुपए और चेन्नई में 72.43 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे कच्चे तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 दिन से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है, अमेरिकी कच्चे तेल का भाव 67 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और ब्रेंट क्रूड का भाव 72 डॉलर के नीचे आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में आई गिरावट के बावजूद आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे चलकर तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा