1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: लगातार 9वें दिन घटने के बाद गाजियाबाद में पेट्रोल हुआ 78.30 रुपए, दिल्ली में 81 रुपए से नीचे आया भाव

Good News: लगातार 9वें दिन घटने के बाद गाजियाबाद में पेट्रोल हुआ 78.30 रुपए, दिल्ली में 81 रुपए से नीचे आया भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2018 11:34 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 12:17 pm IST

पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट जारी रहने के बाद दिल्ली में भाव 81 रुपए से नीचे आ गया। वहीं, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के भाव में नरमी बनी हुई है।

petrol pump- India TV Hindi
petrol pump Image Source : PETROL PUMP

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट जारी रहने के बाद दिल्ली में भाव 81 रुपए से नीचे आ गया। वहीं, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के भाव में नरमी बनी हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को पेट्रोल का भाव 25 पैसे लीटर घटकर 80.85 रुपए प्रति लीटर हो गया। दिल्ली में 10 सितंबर के बाद पेट्रोल का भाव सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले चार अक्टूबर को राजधानी में पेट्रोल सबसे ऊंचे स्तर 84 रुपए प्रति लीटर पर चला गया था। हालांकि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहरों यानि नोएडा और गाजियाबाद में दाम और भी कम हैं, नोएडा में पेट्रोल का भाव घटकर 78.45 रुपए तथा गाजियाबाद में 78.30 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पूरे एनसीआर में सबसे सस्ता पेट्रोल गाजियाबाद में ही मिल रहा है।

डीजल का भाव दिल्ली में सात पैसे घटकर 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल का दाम 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर है। दिल्ली में 16 अक्टूबर को डीजल का भाव सबसे ऊंचे स्तर 75.69 रुपए प्रति लीटर तक चला गया था।

कोलकाता में पेट्रोल 24 पैसे घटकर 82.71 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल का दाम सात पैसे घटकर 76.58 रुपए प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल का भाव छह सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है। पिछले दिनों शहर में पेट्रोल का भाव चार अक्टूबर को सबसे ऊंचे स्तर पर 85.80 रुपए लीटर पर चला गया था। डीजल का दाम 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले शहर में डीजल 16 अक्टूबर को 77.54 रुपए प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर था।

मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 25 पैसे और डीजल का दाम आठ पैसे घटकर क्रमश: 86.33 रुपए और 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गया। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल का भाव दो सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया। इस बीच चार अक्टूबर को मुंबई में पेट्रोल सबसे ऊंचे स्तर पर 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गया था।  डीजल का दाम मुंबई में 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर है। पिछले दिनों चार अक्टूबर को मुंबई मे डीजल 80.10 रुपए लीटर हो गया था।

चेन्नई में पेट्रोल एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को 26 पैसे घटकर 80.02 रुपए  प्रति लीटर हो गया और डीजल का दाम सात घटकर 79.02 रुपए लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल का भाव छह अगस्त के बाद के निचले स्तर पर है, जबकि डीजल का भाव 11 अक्टूबर के निचले स्तर पर। चेन्नई में चार अक्टूबर को पेट्रोल 87.33 रुपए प्रति लीटर के उच्च स्तर पर चला गया था। वहीं, डीजल 16 अक्टूबर को 80.04 रुपए प्रति लीटर हो गया था।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.38 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ था। वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा