1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल की कीमतों में गिरावट जारी, 12 दिनों में 3 रुपए सस्‍ता हुआ पेट्रोल, 73.85 रुपए लीटर पहुंचा डीजल

तेल की कीमतों में गिरावट जारी, 12 दिनों में 3 रुपए सस्‍ता हुआ पेट्रोल, 73.85 रुपए लीटर पहुंचा डीजल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2018 06:43 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 06:47 am IST

महंगे पेट्रोल और डीजल की मार झेल रहे आम लोगों को लगातार 12वें दिन भी राहत मिली है। सोमवार को भी पिछले 18 अक्टूबर से मिल रही राहत जारी रही।

Petrol Diesel- India TV Hindi
Petrol Diesel

महंगे पेट्रोल और डीजल की मार झेल रहे आम लोगों को लगातार 12वें दिन भी राहत मिली है। सोमवार को भी पिछले 18 अक्‍टूबर से मिल रही राहत जारी रही। आज पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की कमी आई। 12 दिन में पेट्रोल के दाम 3 रुपए कम हुए हैं। आपको बता दें कि 52 दिन बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए से नीचे आई है। पेट्रेाल के साथ ही डीजल में भी आज लोगों को राहत मिली है। डीजल भी सोमवार को 20 पैसे सस्‍ता हुआ है। 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सोमवार सुबह 6 बजे जारी ताजा कीमतों के मुताबिक दिल्‍ली में आज पेट्रोल 30 पैसे सस्‍ता हुआ है। इस कटौती के बाद दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमत 79.75 रुपए तय की गई है। इसके साथ ही डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद सोमवार को दिल्‍ली में डीजल की कीमत 73.85 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। 

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की कटौती हुई है। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 85.24 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत में 21 पैसे की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद यहां डीजल के दाम 77.40 रुपए हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा