Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Last Day: पेट्रोल पंप समेत इन जगहों पर आज आधी रात से नहीं चलेगा 500 रुपए का पुराना नोट

Last Day: पेट्रोल पंप समेत इन जगहों पर आज आधी रात से नहीं चलेगा 500 रुपए का पुराना नोट

Ankit Tyagi Published : Dec 02, 2016 10:50 am IST, Updated : Dec 02, 2016 12:33 pm IST

शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से आप 500 के पुराने नोट पेट्रोल पंप पर फ्यूल और एयरपोर्ट पर टिकट लेने में इस्तेमाल नहीं हो सकेंगे।

Last Day: पेट्रोल पंप समेत इन जगहों पर आज आधी रात से नहीं चलेगा 500 रुपए का पुराना नोट- India TV Paisa
Last Day: पेट्रोल पंप समेत इन जगहों पर आज आधी रात से नहीं चलेगा 500 रुपए का पुराना नोट

नई दिल्ली। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से आप बंद हो चुके पुराने 500 रुपए के नोट का इस्तेमाल पेट्रोल पंप पर फ्यूल और एयरपोर्ट पर टिकट लेने में नहीं कर सकेंगे। गुरुवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नया नोटिफिकेशन जारी इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी भी करीब 20 जगहों पर 500 रुपए के पुराने नोट का इस्तेमाल 15 दिसंबर तक कर सकते है।

यह भी पढ़ें : पुराने 500 और 1000 के नोट से जमा नहीं होंगे बीमा प्रीमियम, बीमा नियामक ने जारी किया स्‍पष्‍टीकरण

पहले भी फैसला बदल चुकी है सरकार 
  •  8 नवंबर को नोटबैन के बाद सरकार ने  सबसे पहले सिर्फ 72 घंटे के लिए युटीलिटी बिलों में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को यूज करने की इजाजत दी थी।
  • इसके बाद यह डेड लाइन दो बार बढ़ाई जा चुकी है। पहली बार इसे 24 नवंबर के लिए बढ़ाया गया था।
  • इस छूट को एक बार फिर बढ़ाया गया, लेकिन इस बार 1000 रुपए के नोटों के यूज की इजाजत नहीं दी गई। 

तस्‍वीरों में देखिए इन छोटी जगहों पर भी हो रहा है Paytm का इस्‍तेमाल

Paytm

1 (110)IndiaTV Paisa

2 (102)IndiaTV Paisa

4 (102)IndiaTV Paisa

3 (102)IndiaTV Paisa

अभी इन जगहों चलेगा 500 का पुराना नोट

  • प्री-पेड सिम में रीचार्ज। अगर आपके पास 3 प्री-पेड सिम हैं तो हरेक में 500 तक का रीचार्ज करा सकते हैं।
  • पानी-बिजली के मौजूदा और बकाए बिल।
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर।
  • सरकारी हॉस्पिटल्स।
  • सरकारी हॉस्पिटल्स में मौजूद दवा की दुकान।
  • रेलवे के टिकट काउंटर। मेट्रो के टिकट भी 500 रु. के पुराने नोट से खरीदे जा सकेंगे।
  • सरकारी टिकट काउंटर्स।
  • सरकारी बसें।
  • केंद्र या राज्य सरकार के सहकारी स्टोर। एक बार में 5 हजार तक की खरीदारी।
  • मिल्क बूथ।
  • शवदाह गृह/कब्रिस्तान।
  • केंद्र, राज्य, म्यूनिसिपल और लोकल बॉडी स्कूलों में 2000 तक की फीस भरने में।
  • केंद्र या राज्य सरकार के कॉलेजों में फीस भरने में।
  • आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के किसी स्मारक के टिकट काउंटर पर।
  • कोर्ट फीस का पेमेंट करने के लिए।
  • सरकारी बीज की दुकान से खरीदी करने के लिए।
  • टोल नाकों पर (शर्तों के साथ)

यह भी पढ़ें : Cash Crunch: नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों को बड़ा झटका, एक बार में नहीं निकाल पाएंगे पूरी सैलरी

हाई-वे के लिए भी बदले नियम

  • इसीके साथ ही सरकार ने नेशनल हाईवे टोल पर 500 और 1000 रुपए के नोटों के 3 दिसंबत तक यूज की इजाजत को फिर से बदल दिया है।
  • नोटिफिकेशन के मुताबिक, टोल पर अब 500 रुपए के नोट ही यूज किए जा सकेंगे।
  • 1000 रुपए के नोट ब 2 दिसंबर तक ही यूज किए जा सकेंगे।
1000 को पहले किया जा चुका है बंद
  • आपको बता दें कि 1000 के पुराने नोट से लेनदेन सरकार 24 नवंबर के बाद बंद कर चुकी है।
  • इन्हें खातों में जमा कराने को कहा गया है। अब इन्हें आरबीआई में जाकर ही बदलवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Best Way: 100 रुपए से सस्ते इन शेयरों में बड़े रिटर्न की उम्मीद, इन्वेस्टर्स उठाएं फायदा

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement