1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल पंप पर जल्‍द बिकेंगे सस्‍ते LED बल्ब, ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन, EESL ने किया अनुबंध

पेट्रोल पंप पर जल्‍द बिकेंगे सस्‍ते LED बल्ब, ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन, EESL ने किया अनुबंध

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 18, 2017 05:16 pm IST,  Updated : May 18, 2017 05:18 pm IST

अब शीघ्र ही लोग पेट्रोल पंप पर ऊर्जा दक्ष LED बल्ब, ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन (छत के पंखे) बहुत सस्ते दामों पर खरीद सकेंगे।

पेट्रोल पंप पर जल्‍द बिकेंगे सस्‍ते LED बल्ब, ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन, EESL ने किया अनुबंध- India TV Hindi
पेट्रोल पंप पर जल्‍द बिकेंगे सस्‍ते LED बल्ब, ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन, EESL ने किया अनुबंध

नई दिल्‍ली। अब शीघ्र ही लोग पेट्रोल पंप पर ऊर्जा दक्ष LED बल्ब, ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन (छत के पंखे) बहुत सस्ते दामों पर खरीद सकेंगे। उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप पर 65 रुपए में एलईडी, 230 रुपए में ट्यूबलाइट और 1150 रुपए में सीलिंग फैन उपलब्‍ध कराए जाएंगे।

सहमति पर पर हस्ताक्षर की नई तारीख शीघ्र ही तय की जाएगी, जिसके करीब एक महीने बाद पेट्रोल पंपों पर ये उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। वैसे इन तीनों विपणन कंपनियों के देशभर में 53,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, लेकिन फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि ये उपकरण इन कंपनियों के इन सारे पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होंगे या नहीं।

ईईएसल सरकार के दक्षता ऊर्जा कार्यक्रम को लागू करने वाली एजेंसी है, जिसके तहत यह बिजली वितरण कंपनियों और अन्‍य रिटेल चेन जेसे ऑनलाइन मार्केट प्‍लेस के जरिये एलईडी बल्‍ब और लाइट का वितरण करती है। ईईएसएल 9 वाट के एलईडी बल्‍ब को 38 रुपए प्रति यूनिट पर खरीदती है। ईईएसएल ने हाल ही में लंदन के बाजार में 10 करोड़ पाउंड निवेश करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा