1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PhonePe ने BharatPe के खिलाफ याचिका वापस ली, नया मुकदमा करेगी

PhonePe ने BharatPe के खिलाफ याचिका वापस ली, नया मुकदमा करेगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 23, 2021 07:02 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 07:02 pm IST

बयान में कहा गया है कि सुनवाई के दौरान अदालत ने भी यह निष्कर्ष दिया कि रेजिलिएंट इनावेशंस का चिह्न पोस्टपे देखने में पूरी तरह फोनपे जैसा ही दिखता है।

PhonePe ने BharatPe के खिलाफ याचिका वापस ली, नया मुकदमा करेगी- India TV Hindi
PhonePe ने BharatPe के खिलाफ याचिका वापस ली, नया मुकदमा करेगी Image Source : PHONEPE/BHARATPE

नई दिल्ली: वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी फोनपे ने भारतपे के बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) पोस्टपे मंच के खिलाफ अपनी याचिका को वापस ले लिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि इसमें फोनपे के ट्रेडमार्क का कथित तौर पर उल्लंघन किया गया है। फोनपे ने कहा है कि वह इस मामले में नया मुकदमा दायर करेगी। 

फोनपे ने शुक्रवार देर रात बयान में कहा कि उसने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर भारतपे का परिचालन करने वाली रेजिलिएंट इनोवेशंस को उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने और चिह्न ‘पोस्टपे/पोस्टपे’ का इस्तेमाल करने से रोकने की अपील की थी। 

बयान में कहा गया है कि सुनवाई के दौरान अदालत ने भी यह निष्कर्ष दिया कि रेजिलिएंट इनावेशंस का चिह्न पोस्टपे देखने में पूरी तरह फोनपे जैसा ही दिखता है। फोनपे ने कहा कि अदालत द्वारा दिए गए कुछ निष्कर्षों को पूरा करने के लिए इस याचिका को वापस लिया जा रहा है। हालांकि, उसे नया मुकदमा दायर करने की छूट होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा