नयी दिल्ली। विभिन्न कारोबार से जुड़ा पीरामल एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने निजी नियोजन आधार पर प्रतिभूति जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। पीरामल एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में सुरक्षित, रेटिंग वाला, सूचीबद्ध, विमोच्य गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) निजी नियोजन आधार पर जारी करने को मंजूरी दे दी है। एनसीडी को एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के थोक बांड बाजार में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। पीरामल समूह औषधि, वित्तीय सेवा, रीयल एस्टेट, ग्लास पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।
- Hindi News
- पैसा
- बिज़नेस
- पीरामल समूह के निदेशक मंडल ने प्रतिभूति के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी
पीरामल समूह के निदेशक मंडल ने प्रतिभूति के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी
विभिन्न कारोबार से जुड़ा पीरामल एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने निजी नियोजन आधार पर प्रतिभूति जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement