1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रधानमंत्री 15 वर्षीय दृष्टिकोण दस्तावेज पर नीति आयोग के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री 15 वर्षीय दृष्टिकोण दस्तावेज पर नीति आयोग के साथ करेंगे बैठक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 26, 2016 09:40 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 09:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 वर्षीय दृष्टिकोण दस्तावेज के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को नीति आयोग के साथ बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री 15 वर्षीय दृष्टिकोण दस्तावेज पर नीति आयोग के साथ करेंगे बैठक, रखेंगे अपने विचार- India TV Hindi
प्रधानमंत्री 15 वर्षीय दृष्टिकोण दस्तावेज पर नीति आयोग के साथ करेंगे बैठक, रखेंगे अपने विचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 वर्षीय दृष्टिकोण दस्तावेज के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को नीति आयोग के साथ बैठक करेंगे। साथ ही विकास रणनीति पर अपने विचारों को भी साझा करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, प्रधानमंत्री दृष्टिकोण दस्तावेज पर गुरुवार को नीति आयोग के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आयोग इस संदर्भ में अब तक हुई प्रगति पर प्रस्तुती देगा। प्रधानमंत्री भी दस्तावेज पर अपने विचार साझा करेंगे।

आयोग को वित्त वर्ष 2017-18 से शुरू 15 साल के लिए दृष्टिकोण दस्तावेज तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पिछले छह दशक से जारी पांच वर्षीय योजना व्यवस्था का स्थान लेगा। उससे पहले, नीति आयोग दृष्टिकोण रणनीति तथा कार्ययोजना दस्तावेज पर चर्चा के लिए राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ विचार-विमर्श करेगा।

इसमें राज्यों को शामिल करने की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें भी अपने 15 वर्षीय दृष्टिकोण पत्र पर काम करना होगा। इससे केंद्र को देश में विकास के लिए रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। दृष्टिकोण दस्तावेज को साल के अंत तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भारत में विकसित नहीं होंगी नई सिटी, सरकार का ध्‍यान मौजूदा शहरों के विकास पर ज्‍यादा

यह भी पढ़ें- कालेधन की घोषणा 30 सितंबर तक करें, या कार्रवाई को तैयार रहें: पीएम मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा