1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब नेशनल बैंक ने दी ग्राहकों को राहत, अब 30 जून तक कर सकेंगे ये काम

पंजाब नेशनल बैंक ने दी ग्राहकों को राहत, अब 30 जून तक कर सकेंगे ये काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2021 03:46 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 03:46 pm IST

कोरोना संकट के बीच देश की बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। देश के कई सरकारी बैंकों का विलय कर दिया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक ने दी...- India TV Hindi
पंजाब नेशनल बैंक ने दी ग्राहकों को राहत, अब 30 जून तक कर सकेंगे ये काम Image Source : PNB

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश की बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। देश के कई सरकारी बैंकों का विलय कर दिया गया है। जिसके बाद इन बैंकों के चेकबुक, पासबुक, आईएफएससी कोड आदि बदल जाएंगे। कोरोना संकट के बीच इस बदलाव से खाताधारकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस समस्या को देखते हुए देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पीएनबी ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UNI) के खाताधारकों के चेकबुक की वैलिडिटी 30 जून, 2021 तक बढ़ा दी है। अब इन दो बैंकों के ग्राहक अपना पुराना चेकबुक 30 जून तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

बता दें कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुआ है। PNB ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, e-OBC/e-UNI ग्राहक कृपया ब्रांच, इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, मोबाइल बैंकिंग सर्विस और एटीएम के माध्यम से नया पीएनबी चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

ओबीसी और यूएनआई का चेक बुक अभी भी 30 जून 2021 तक वैलिड है। इसके साथ ही बैंक ने कहा, ओबीसी, यूएनआई के पहले से जारी चेक केवल 30 जून 2021 तक मान्य रहेगा। पीएनबी ने इन दोनों बैंक ग्राहकों को नया IFSC और MICR जारी कर दिया गया है। ऐसे में किसी ग्राहक को अभी तक ये जानकारियां नहीं मिली है तो उन्हें बैंक को SMS कर इसकी जानकारी देनी होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

PNB